फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से बीएसएफ ने पकड़ी एक किलो हैरोईन और एक पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ ने पकड़ी एक किलो हेरोइन और पिस्टल
विज्ञापन

गुरदासपुर। बीएसएफ की 12 बटालियन के जवानों ने कलानौर क्षेत्र की मोमनपुर पोस्ट पर भारत-पाक सीमा पर 1 किलो हेरोइन, एक पिस्टल तथा मैगजीन बरामद की है। डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि सोमवार रात भारत-पाक राष्ट्रीय सीमा पर कंटीली तार से पार पड़ते इलाके मे बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से हलचल होती देखी. जिसमें 2 व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमते देखे गये। जवानों ने पूरी चौकसी बरती और मंगलवार की सुबह जवानों ने कंटीली तार से पार भारत के इलाके में पड़ती जमीन में सर्च आपरेशन चलाया। जवानों ने मिट्टी के ढेर की खुदाई की तो एक किलो हेरोइन, एक चाइना मेड पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई। इससे पता चलता है कि पाकिस्तानी तस्कर भारत में नशे की खेप को पहुंचाने की कोशिश में लगे है। इस अवसर पर बीएसएफ की 12 बटालियन के कमांडेंट दिनेश कुमार राजौरा, टूआईसी मनोज कुमार, परमजीत सिंह , प्रशांत पाठक कंपनी कमांडर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें