पेट्रोल पंप कर्मी से 13 हजार लूटे
गुरदासपुर। दीनानगर-गुरदासपुर हाईवे पर अड्डा पनियाड़ स्थित गुड्ड अर्थ पेट्रोल पंप से सोमवार शाम के समय स्विफ्ट कार सवार लुटेरे कर्मचारी से 13 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। कर्मचारी गुड्डू पाल ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक सफेद रंग की बिना नंबर स्विफ्ट कार पेट्रोल डलवाने के लिए आई। कार मे तीन नौजवान सवार थे, जिसमें से एक सिख नौजवान कार चला रहा था। नौजवानों ने कार की टंकी में 1900 का तेल डलवाया। जब उसने उनसे पैसो की मांग की तो उसे खींचकर कार में डाल लिया और कार भगा ली। इस दौरान उससे तेल की बिक्री के करीब 13 हजार रुपये छीन लिए और पंप से कुछ दूरी पर उसे चलती कार से फेंककर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर दीनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।