फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब प-बेटा हैरोइन करते थे सप्लाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन समेत पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

तरनतारन। हेरोइन सप्लाई करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कार्पियो सवार आरोपियों से पुलिस ने 295 ग्राम हेरोइन, 32 बोर का लाइंसेसी रिवाल्वर और 5 कारतूस बरामद हुए है। थाना खेमकरण पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरिके पत्तन निवासी लखबीर सिंह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हेरोइन की प्लाई करता है और आज खेमकरण की ओर हेरोइन सप्लाई करने लिए आ रहा है। इस पर कार्रवाई करते थाना खेमकरण प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी दौरान स्कार्पियो को रोका। गाड़ी सवार लखबीर सिंह की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 295 ग्राम हेरोइन, 12,500 रुपये बरामद हुए। उसके बेटे करणबीर सिंह से 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर और 5 कारतूस बरामद हुए। इस पर आरोपियों को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें