फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मिलावटखोरी पर सख्ती, जांच के लिए 8 टीमें गठित

Mon, 05 Oct 2026 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सेहत विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने नकली दूध, पनीर, खोया और मिठाइयां तैयार कर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सेहत अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर नियमों के तहत संबंधित दुकान को सील भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करेंगी। विभाग की ओर से दूध, पनीर, खोया और मिठाइयों के सैंपल लेकर उनकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि दूसरे राज्यों, खासकर हरियाणा और राजस्थान से अमृतसर पहुंचने वाली मिठाइयों और खोये के भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा मंदिरों और गुरुघरों के बाहर बिकने वाले देसी घी की गुणवत्ता जांचने के लिए भी सैंपल भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी कि त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी और सैंपल में मिलावट पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें