तिब्बड़ी कैंट के पास सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई। पुरानाशाला थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे हैं। पुलिस के अनुसार जसवंत सिंह वासी भारत नगर पठानकोट और उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे।
तिब्बड़ी कैंट के पास सामने से आ रही बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दंपति घायल हो गए। बोलेरो चालक घायल दंपति को सिविल अस्पताल ले जाने लगा तो रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।