फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: आईएसआई के लिए काम करने वाला गुर्गा चढ़ा काउंटर इंटेलीजेंस के हत्थे, हैंड ग्रेनेड भी बरामद

Wed, 02 Apr 2025 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आरोपी आईएसआई के एजेंट कजन सेहलम के इशारे पर काम कर रहा था और उसी से निर्देश लेकर हथियार, ग्रेनेड व नशा की सप्लाई का काम करता था। इंटेलिजेंस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बारे सूचना मिली थी कि वह हैंड ग्रेनेड लेकर अमृतसर के तारां वाला पुल के पास घूम रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जयवीर त्यागी उर्फ जावेद निवासी लुधियाना है। आरोपी से पुलिस ने एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


आरोपी आईएसआई के एजेंट कजन सेहलम के इशारे पर काम कर रहा था और उसी से निर्देश लेकर हथियार, ग्रेनेड व नशा की सप्लाई का काम करता था। इंटेलिजेंस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के बारे सूचना मिली थी कि वह हैंड ग्रेनेड लेकर अमृतसर के तारां वाला पुल के पास घूम रहा है। इससे पहले कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम दे पाता, उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह आईएसआई एजेंट कजन सेहलम के कहने पर ग्रेनेड किसी को सप्लाई करने के लिए आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें