जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन बिल को लेकर उठे विवाद में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा आज श्री अकाल तख्त पर पेश हुए।
विज्ञापन
इस दाैरान उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को बताया कि सिख संगठनों और सरकार के पास आई अपीलों को मुख्य रख पहले से बने हुए कानून में कुछ संशोधन कर पास किया गया है।
जत्थेदार गड़गज्ज ने स्पष्ट किया है कि जिस बिल को श्री अकाल तख्त साहिब ने नामंजूर किया था, उसे विधानसभा में पारित करवाना सिख समुदाय, अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की भावनाओं की अनदेखी है।