फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: ड्रोन से सीमा पार आई हथियारों की खेप, 10 पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 09:10 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

सीआईए टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे और सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप हासिल कर रहे थे।
विज्ञापन
अमृतसर में 10 पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब को नशा और हथियार मुक्त बनाने के अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे और सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप हासिल कर रहे थे।
विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह और गुरप्रीत सिंह पुत्र गुलजार सिंह, दोनों निवासी गांव हवेलियां, तरनतारन के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में नौ 9 एमएम पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल है। पुलिस ने हथियारों की ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (पीबी-38-सी-1658) भी जब्त किया है।

ड्रोन से पहुंची थी हथियारों की खेप

डीजीपी के मुताबिक, सीआई अमृतसर को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर के निर्देश पर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गांव हवेलियां क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियारों की बड़ी खेप हासिल कर चुके हैं। इसके बाद वे हथियारों को पंजाब में किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अमृतसर-अटारी जीटी रोड पर गांव खासा के नजदीक नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 10 पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार से हथियार मंगवाकर पंजाब में आगे सप्लाई करने के नेटवर्क का हिस्सा थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की खेप किसने भेजी थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। विदेश बैठे हैंडलर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच की जा रही है।

मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 25(1)(ए), 25(8) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 51, दिनांक 22 अगस्त 2026 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें