फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 02 Sep 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
विज्ञापन
पठानकाेट में अकाली-भाजपा के खिलाफ विनय महाजन के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की बजाय उन्हें बर्तन थमाकर वोट खरीदने की  राजनीति के खिलाफ कांग्रेसियों ने हलका इंचार्ज विनय महाजन के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विनय महाजन ने कहा कि अकाली-भाजपा पंचायतों, यूथ क्लबों, महिला मंडलों और एनजीओ को बर्तन देने जा रही है जो वोट खरीदने की कोशिश है लेकिन बादलों को बर्तन देकर भी वोट नहीं मिलेंगे। 

उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने की बजाय उन्हें बर्तन पकड़ा रही है। इस बार भी वह चुनाव में अकालियों के ही बर्तन खड़काएंगे। बुजुर्ग शैला सिंह की ओर से पेंशन मिलने संबंधी किए गए खुलासे ने प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को दी जा रही सुविधाओं के दावों को स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगत दर्शन के दौरान लोगों को न मिलकर केवल अपने पक्ष की पंचायतों को फंड दिए जा रहे हैं जबकि इस बार अकाली-भाजपा के नेताओं को गांवों में अपना मान सम्मान बचाना मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर उनकेे साथ ब्लॉक प्रधान ओंकार सिंह, डीसीसी उपप्रधान धर्म पाल शर्मा, ब्लॉक प्रधान राजेश शर्मा, रत्न चंद शर्मा, सुरेश महाजन राजू, रूप लाल साथी, पार्षद विजय चन्नी, पार्षद रमेश चंद उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें