फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार नहीं हुआ जोशी तो दे दूंगी जान

Sun, 11 May 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में दाखिल एडवोकेट विनीत महाजन की पत्नी रेनू महाजन ने ऐलान किया है कि अगर जोशी और उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस और पंजाब सरकार ने कोई कार्रवाई न की तो वह 72 घंटों के बाद अनिल जोशी के घर के बाहर अपनी सास, देवरानी, अपने और अपने देवर के बच्चों को लेकर धरने पर बैठ जाएगी और सभी आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन



वहीं मामले में कांग्रेस भी एकजुट हो गई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर अनिल जोशी के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज करके उसे तुरंत गिरफ्तार न किया गया तो पार्टी की ओर से बुधवार को अनिल जोशी के घर के बाहर धरना शुरू कर दिया जाएगा।


पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मीडिया के साथ बातचीत में रेनू महाजन ने कहा कि उसके पति और पति के दोस्त संदीप गौरसी ने जोशी के डबल वोट बनाए जाने की शिकायत चुनाव आयोग के पास सबूतों के साथ दर्ज करवाई थी। डबल वोट बनाने में जोशी और उनके परिवार के सदस्य आरोपी पाए गए हैं। आयोग के आदेशों पर जिला प्रशासन ने जोशी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ अदालत में कानूनी कार्रवाई शुरू की हुई है। इसी रंजिश के तहत जोशी ने विनीत ओर गौरसी को ब्लैकमेलर कहा, यहां तक कि नगर निगम के अधिकारियों को उनका होटल तोड़ने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन




रेनू ने कहा कि उनकी पति पर दो बार पहले भी 30 मार्च और 17 अप्रैल को कातिलाना हमले हो चुके हैं। इस बारे में बार बार पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायतें भी दी जाती रही। परंतु पुलिस ने कुछ नहीं किया। गौरसी पर भी दो दिन पहले एक होटल में जानलेवा हमला किया गया। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने उल्टा गौरसी पर मामला दर्ज कर दिया।


इस बात की प्रेस को जानकारी देकर जब उसके पति विनीत उसके देवर के साथ जा रहे थे तो रास्ते में तीन कारों में सवार जोशी के समर्थकों ने उसके पति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने उनको न्याय न दिया तो वह जोशी के घर के बाहर कर आत्महत्या लेंगी। उनको पूरा यकीन है कि जोशी ने ही उनके पति पर जानलेवा हमला करवाया है। इसलिए जोशी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके गिरफ्तार किया जाए।



 पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष व विधायक ओपी सोनी और वरिष्ठ नेता हरप्रताप सिंह अजनाला ने कहा कि अगर जोशी को गिरफ्तार न किया गया तो कांग्रेस की ओर से बुधवार से धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, गुरजीत औजला, विकास सोनी, रजकवंल लक्की, कर्मजीत रिंटू, राजीव भगत और मनदीप सिंह मन्ना मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें