फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: झोटा हत्याकांड के बाद केमिस्टों पर सख्ती की निंदा

Sat, 07 Nov 2026 06:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने मानसा के परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद केमिस्टों पर की जा रही सख्ती की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर दुग्गल ने कहा कि केमिस्ट नशे के खिलाफ सरकार की मुहिम में पूरी तरह साथ हैं। हालांकि, इस कार्रवाई के नाम पर केमिस्टों को निशाना बनाना उचित नहीं है।
दुग्गल ने परमिंदर सिंह झोटा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गोलीकांड की घटना के बाद केमिस्टों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है। संबंधित दुकानदार को उसकी गलती की सजा मिल चुकी है। इसके बावजूद पूरे केमिस्ट वर्ग के प्रति सख्ती बरतना गलत है। एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार को पत्र लिखकर बैठक करने की मांग की थी। सरकार ने पत्र का जवाब देते हुए बैठक बुलाकर मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुग्गल ने बताया कि प्रस्तावित बैठक में केमिस्टों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। एसोसिएशन सरकार से इन मुद्दों पर चर्चा करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार केमिस्टों का पक्ष सुनेगी। सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें