लाल सिंह चट्ठा के रूप में अमृतसर के दरबार साहिब में माथा टेकने जाते अभिनेता आमिर खान।
- फोटो : AMRITSAR
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में एक सिख का किरदार निभा रहे बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश से पहले आमिर खान अपने सर को सफेद रुमाल को ढका। बड़ी हुई दाढ़ी व मूछों के साथ सचखंड पहुंचे आमिर खान के पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए। कड़ी सुरक्षा के बीच आमिर खान विनम्र श्रद्धालु की तरह श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक हुए और प्रसाद ग्रहण किया। सचखंड से प्रसारित हो रही गुरबाणी सुनने के लिए वह मुख्य भवन के बाहर लगभग आधा घंटा बैठे रहे।
मीडिया से मुखातिब आमिर खान ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब की यह उनकी तीसरी यात्रा है। जब भी वह इस आध्यात्मिक स्थल में माथा टेकने आए, उनको आध्यात्मिकता की अनुभूति हुई। इस स्थान में आकर दिल को सुकून मिलता है। उन्हें खुशी हुई कि एक बार फिर श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने का सौभाग्य मिला। एक प्रश्न के उत्तर में आमिर खान ने कहा कि इस आध्यात्मिक स्थल पर फिल्म के बारे में कोई भी बातचीत नहीं करेंगे। एक अच्छी फिल्म बने, जो सभी को पसंद आए, उसके प्रयास किए जा रहे हैं। वह इस फिल्म में एक सिख किरदार निभा कर बहुत ही संतुष्ट हैं। लाल सिंह चड्डा एक अमेरिकन कंपनी पर आधारित है। मेरा सिख किरदार बहुत ही नेक व साफ दिल वाले सिख का है। जिसके भीतर कभी भी नकारात्मक विचार नहीं आते।
इससे से पूर्व जब संगत को पता चला की आमिर खान सचखंड में हैं तो प्रशंसकों ने उनकी एक झलक पाने के लिए कई बार सुरक्षा के घेरे को तोड़ने का भी प्रयास भी किया। एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह ने आमिर खान को श्री हरिमंदर साहिब की मर्यादा व परंपरा के बारे में जानकरी दी। आमिर खान एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल भी गए। आमिर खान ने अमृतसर के एतिहासिक एलेग्जेंडर स्कूल में भी शूटिंग की। अब इस फिल्म की शूटिंग सीमावर्ती गांवों में भी होने की संभावना है। फिल्म की शूटिंग रोपड़ व चंडीगढ़ में भी कर चुके हैं।
लाल सिंह चट्ठा के रूप में अमृतसर के दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे अभिनेता आमिर खान को सम्मानि- फोटो : AMRITSAR
लाल सिंह चट्ठा के रूप में अमृतसर के दरबार साहब माथा टेकने पहुंचे अभिनेता आमिर खान को सम्मानित करत- फोटो : AMRITSAR