फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले पर राजनीति निंदनीय: सीएम

Sat, 09 Jan 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (भिटेवड/अमृतसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों को पठानकोट आतंक हमले जैसे गंभीर मसलों पर राजनीति न करने की सलाह देते हुए कहा कि राजनीति के लिए और भी कई मुद्दे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े ऐसे मसलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। बादल शुक्रवार को  राजा सांसी विधानसभा क्षेत्र के संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बादल ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर राजनीतिक दलों के नेता अनावश्यक बयानबाजी कर रहें हैं। सियासी बहस करने के लिए राजनीतिक नेताओं के पास काफी मुद्दे होते हैं और देश की सुरक्षा से जुड़े ऐसे संवेदनशील मसलों को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता है। एक तरफ जहां देश के बहादुर जवान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अपनी जान दे रहें हैं वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक नेता इस मुद्दे पर राजनीति करके हम सभी को शर्मसार कर रहें हैं।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि राज्य सरकार पठानकोट के आतंकवादी हमले के दौरान शहीद जवानों के परिवारों की हर प्रकार की मदद करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। राज्य सरकार ने पहले ही ऐसे परिवारों की मदद के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। इस शहादत को एक साधारण सी श्रद्धांजलि है।

इससे पूर्व संगत दर्शन के दौरान राजासांसी, लदेह, जगदेवकलां, हर्षाछीना, भिट्टेवड में संगतों की एकत्रता को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें राज्य के अमन और कानून की स्थिति खराब करने पर तुली हुई हैं परंतु अकाली - भाजपा सरकार ऐसी ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी। इस अवसर पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन वीर सिंह लोपोके, भाजपा नेता राजेन्द्र मोहन सिंह छीना, यूथ अकाली नेता रणबीर सिंह लोपोके, एस ओ आई के प्रधान गुरशरण सिंह छीना, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव डा. एस करूणा राजू, उपायुक्त्त अमृतसर रवि भगत, एस एस पी जसदीप सिंह और प्रशासकीय तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें