प्रदेश सरकार की कॉलेज अध्यापकों की मांगों के प्रति ढुलमुल नीतियों के खिलाफ अध्यापकों ने मंगलवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया। प्रदर्शनकारी अध्यापकों ने कॉलेजों के प्रांगण में रैलियां करके प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
डीएवी कॉलेज हाथी गेट में प्रो. आरके झा ने कहा कि सरकार एक योजनाबद्ध राजनीति के तहत अध्यापकों की स्वीकार की गई मांगों को लागू करने में टालमटोल वाली नीतियां अपना रही है। इससे अध्यापकों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के वेतनों के लिए ग्रांट जारी नहीं की जा रही है।
हाउस रेंट और मेडिकल एड में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कोई सार्थक कदम कॉलेज अध्यापकों के मामले में न उठाए तो पांच फरवरी को होने वाली बैठक में नई रणनीति घोषित की जाएगी। इस अवसर पर प्रो. मलकीत सिंह, प्रो. विकास भारद्वाज, रजनी खन्ना, प्रो. जीएस सेखों उपस्थित थे।