फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सीआईएससीई ने घोषित किए दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम

Wed, 30 Apr 2025 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारहवीं में अगम, अर्पिता और बिसमन ने पाए क्रमश 97.75, 97.50 और 97.25% अंक
विज्ञापन





फोटो-11,12 और 15

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेश (सीआईएससीई) की ओर से बुधवार को कक्षा दसवीं आईसीएसई और बारहवीं आईएससी परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस दौरान मजीठा रोड स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीआईएससीई की ओर से घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणामों में जीत का परचम लहराया। स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर दिव्या ने बताया कि दसवीं कक्षा की दामिनी, वृंदिका और नवलीन ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रौशन किया है। जबकि बारहवीं कक्षा के घोषित परिणाम में अगम ने 97.75 प्रतिशत, अर्पिता वर्मा ने 97.50 प्रतिशत और बिसमन कौर ने 97.25 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बारहवीं की यह तीनों छात्र कामर्स स्ट्रीम की है और यह आगे चलकर सीए बनना चाहते है। इसी तरह जिले के होली हार्ट स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा।
विज्ञापन



डॉक्टर बनकर करूंगा मां-बाप का नाम रौशन : मन्नतबीर

फोटो-15

आईसीएसई की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सेक्रेड हार्ट स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा मन्नतबीर कौर माहल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व अपने मां-पिता का नाम रोशन किया है। मन्नतबीर कौर ने कहा कि वह डाॅक्टर बन कर अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहती है। मन्नतबीर ने बताया कि उसके पिता अरविंदर पाल सिंह माहल सरकारी हाई स्कूल मूधल के हेड मास्टर है और मां कंवलबीर कौर माहल आनंद काॅलेज ऑफ एजूकेशन जेठूवाल में बतौर प्रिंसिपल के रूप में काम कर रही है। मन्नतबीर ने बताया कि उसका स्कूल में नौवां रेंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें