फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे साढ़े 5 लाख

Tue, 21 Jan 2025 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। विदेश भेजने और वहां पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना अजनाला पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम विक्रमजीत सिंह और गांव टपियाला का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में लवप्रीत सिंह निवासी चमियारी ने बताया कि वह विदेश जाने का चाहवान था और इसी के तहत कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी के साथ हो गई। आरोपी ने खुद को ट्रैवल एजेंट बताया और कहा कि वह उसे पुर्तगाल भेज देगा और वहां पर नौकरी भी दिलवा देगा। इसी के तहत वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने इस काम के बदले 5.50 लाख रुपये की मांग की। उसने किसी तरह पैसों का इंतजाम कर आरोपी को दे दिए, लेकिन इसके बाद कई महीने बीत गए और आरोपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह जब भी आरोपी से इस बारे में बात करता तो आगे से वह कुछ न कुछ कहकर टाल देता। जब आरोपी उसका काम नहीं कर रहा था तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। मगर आरोपी ने देने से मना कर दिया और उल्टा धमकियां देने लग गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को नामजद कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें