फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के बातचीत का न्योता स्वीकार नहीं: पंधेर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से वीरवार को प्रदेश के किसान संगठनों को दिए गए बातचीत के न्योते को उनका संगठन स्वीकार नहीं करेगा। केंद्र सरकार बातचीत के बहाने पंजाब के किसान संगठनों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश में है। किसान इसे सफल नहीं होने देंगे। देवीदासपुर के रेल ट्रैक पर 14 दिन से धरने बैठे किसानों ने भी पंधेर के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक किसान केंद्र सरकार के साथ कोई बात नहीं करेंगे। एक तरफ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल सरकार किसानों पर लाठीचार्ज करवा रहे हैं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार किसानों को बातचीत के लिए दिल्ली बुला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार काला कानून वापस ले, अन्यथा रेल ट्रैक पर धरने की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी। इस दौरान किसानों ने केंद्र व हरियाणा सरकार के पुतले भी फूंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें