फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एतिहासिक निहंग छावनी गुरुद्वारा मुमताज गढ़ की कार सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ के गांव नरंगपुर बढ़ी में स्थित एतिहासिक छावनी गुरुद्वारा मुमताज गढ़ साहिब की इमारत की कार सेवा सोमवार को खालसाई जयकारों के बीच शुरू हो गई। शिरोमणि पंथ रतन, शिरोमणि सेवा रतन बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी, 14वें मुखिया ने मिलकर कार सेवा का शुभारंभ किया
विज्ञापन

बुड्ढा दल के सचिव बाबा दलजीत सिंह बेदी ने बताया की यह छावनी एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। भारी बारिश के कारण इस एतिहासिक इमारत के चारों ओर मिट्टी खिसक रही थी। इसकी रोकथाम के लिए बाबा बलबीर सिंह गुरुद्वारा साहिब के चारों ओर 50 फुट ऊंचे पत्थर, सीमेंट व स्टील के जाल लगाकर मरम्मत करवाएंगे। गुरुद्वारा साहिब की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को संवारा जाएगा। गुरुद्वारा साहिब के रंग रोगन की सेवा भी बाबा बुड्ढा दल द्वारा की जा रही है। इस समय कई निहंग छावनियों की कार सेवा चल रही है। इस दौरान बाबा अवतार सिंह टिब्बी वाले, नगर सिंह हरियां वेलां, बाबा बलदेव सिंह, बाबा सरवन सिंह मझेल, बाबा कर्म सिंह, बाबा मलूक सिंह लाडी, बाबा हरप्रीत सिंह हैप्पी व बाबा सरबजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें