श्री खडूर साहिब। विधानसभा हलका श्री खडूर साहिब के गांव वेईपूई के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में छेहरटा निवासी विंशु कुमार की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस चौकी फतेहाबाद के प्रभारी बलदेव सिंह ने शव को अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू की। विंशु कुमार किसी काम से श्री गोइंदवाल साहिब से अमृतसर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। डीएसपी सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।