थाना सदर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ जाली कागजात के आधार पर जमीन हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह निवासी आकाश एवेन्यू फतेहगढ़ चूड़ियां रोड ने पुलिस को बताया है कि अशोक भाटिया निवासी इस्लामाबाद, दविंदर कुमार निवासी फ्रीडम नगर, भूपिंदर सिंह निवासी गांव मंडियाला और जगतार सिंह निवासी गांव जगतपुरा ने मिल कर उनके तीन सौ गज के प्लॉट की जाली रजिस्ट्री करवा कर नक्शा तैयार किया।
इसके बाद आकाश एवेन्यू स्थित इस प्लाट पर कब्जा कर लिया। एडीसीपी सिटी टू अमरीक सिंह पवार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।