फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर का पानी घरों में घुसा, छतों पर काटनी पड़ी रात

विज्ञापन
दीनानगर के अवांखा में नहर उफनाने पर अपनी व्यथा सुनाते लोग। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
नहरी विभाग की लापरवाही के चलते दीनानगर के अवांखा में डीएवी स्कूल के पास शुक्रवार की रात नहर का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में जा घुसा। इससे लोगों को पूरी रात अपने घरों की छतों पर बैठकर ही काटनी पड़ी। पानी का बहाव इतना तेज था कि एक घर की दीवार भी गिर कर टूट गई।
विज्ञापन

अचानक पानी ओवरफ्लो होने के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिसके बाद पानी लोगों के घरों में आ घुसा गया और उनमें अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासी मंगल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात नहर में पानी तेज होने के चलते ओवरफ्लो हो गया। इससे बाद पानी उनके घरों के अंदर घुस गया। उन्होंने रात को करीब 1 बजे से कई बार कर्मचारियों को फोन किया। इसके बाद भी किसी के कानों पर जूं तक नही रेंगी।
वहीं शनिवर की सुबह साढ़े छह बजे एक कर्मचारी शीतल राम (झंडेचक्क) आए और उन्होंने भी आकर हालात नहीं देखे। वह प्रशासन से मांग करते है कि उनका जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाए और नहरी विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। उधर दीनानगर के एसडीएम रमन कोछड़ का कहना है कि उनके ध्यान में यह मामला आया है। विभाग की टीम को तुरंत भेज कर मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें