फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत

Mon, 18 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फगवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामपुर खलियाण के बस अड्डे पर स्कूल बस का इंतजार कर रही पांचवीं क्लास की छात्रा को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमरजीत कौर पुत्री कुलविंदर सिंह हेमकुंट स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार सुबह आठ बजे वह गांव के बस अड्डे पर स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पांछटा की तरफ से आ रही सरकारी बस ने अमरजीत को टक्कर मार दी। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना रावलपिंडी पुलिस ने मामले में बस ड्राइवर प्रीतम सिंह वासी मखनगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें