फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक पास सुखबीर 265 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना वल्ला ने बीटेक पास युवक सुखबीर सिंह को 265 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सुखबीर को आईलेट्स में भी सात बैंड प्राप्त हैं। थाना वल्ला एसएचओ संजीव कुमार के अनुसार इस नौजवान को वल्ला के नजदीक लगाए गए नाके के दौरान उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह पुलिस को देख कर जेब में रखी हेरोइन के पैकेट को फेंकने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह कनाडा जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। पैसे इकट्ठे करने के लिए उसने नशे की सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें