फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ी 500 ग्राम हेरोइन

Tue, 03 Nov 2026 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये खेप गिराए जाने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तरनतारन। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने 500 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

आशंका है कि तस्करों ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये यह खेप भारतीय क्षेत्र में गिराई थी। सीमा सुरक्षा बल की 115वीं बटालियन सीमावर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गांव बिधी चंद छीना के बाहर एक संदिग्ध पीला लिफाफा मिला। जांच करने पर लिफाफे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों ने थाना सराय अमानत खां पुलिस को बुलाया। बरामद नशीला पदार्थ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खेप के स्रोत और तस्करी जाल का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें