फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: एनसीबी की हिरासत में बीएसएफ जवान की मौत, शरीर पर मिले चोटों के 34 निशान; अधिकारी सस्पेंड

Mon, 27 Apr 2026 10:31 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जसविंदर सिंह के शरीर पर 34 चोटों के निशान थे। पीठ से लेकर टांगों तक का हिस्सा लाल और नीला पड़ा था, जिससे थर्ड डिग्री टॉर्चर की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में लिए गए बीएसएफ जवान जसविंदर सिंह की अमृतसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 34 चोट के निशान मिलने के बाद एनसीबी के जांच अधिकारी आकाश राय को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

थाना मकबूलपुरा के तहत अमृतसर में पोस्टमार्टम किया गया था। डॉक्टरों के पैनल ने रिपोर्ट में बताया कि जसविंदर सिंह के शरीर पर 34 चोटों के निशान थे। पीठ से लेकर टांगों तक का हिस्सा लाल और नीला पड़ा था, जिससे थर्ड डिग्री टॉर्चर की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट सामने आते ही एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों में हलचल मच गई और संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया।

जम्मू से हिरासत में लिया, अमृतसर में बिगड़ी हालत

गांव न्यू दीवानगढ़ आरएसपुरा निवासी जसविंदर सिंह बीएसएफ की 42वीं वाहिनी में त्रिपुरा में तैनात थे। वह फरवरी में छुट्टी पर घर आया थे और पांच मार्च को ड्यूटी पर लौटना था। तीन मार्च को मां को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए जम्मू गए थे। वापसी के दौरान मीरां साहिब के पास एनसीबी टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कार्यालय जम्मू ले गई। बाद में जांच के लिए अमृतसर लाया गया जहां उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि एनसीबी की हिरासत में टॉर्चर के कारण उसकी मौत हुई। मृतक की मां के अनुसार उन्हें फोन पर बेटे के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। पत्नी लवजीत ने बताया कि आखिरी बातचीत में जसविंदर ने कहा था कि उसे बुरी तरह पीटा गया है। परिवार ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें