फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सीमावर्ती गांव कलसियां में तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ को मिला एक जर्जर ग्रेनेड

Mon, 17 Jun 2024 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - संदिग्ध लोगों के खिलाफ हो रही कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए भारत-पाक सीमा पर दिन रात पहरा देने वाले सीमा सुरक्षा बल 71वीं बटालियन सिंघपुरा ने गुप्त सूचना मिलने पर एक ग्रेनेड बरामद किया है। यह ग्रेनेड पाकिस्तान सीमा से करीब 1200 मीटर दूर सीमावर्ती गांव कलसियां बीओपी 134/6 के पास से मिला है।

बीएसएफ जवानों ने दोपहर करीब 2 बजे सर्च ऑपरेशन के दौरान खेतों से एक जंग लगा ग्रेनेड बरामद किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती गांव कलसियां से बरामद ग्रेनेड की जर्जर हालत के बारे में नहीं बताया, लेकिन सरकारी सूत्रों ने बरामद ग्रेनेड के बारे में पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीमावर्ती गांव कलसियां के पास खस्ता हालत ग्रेनेड मिलने के बाद बीएसएफ 71 बटालियन सिंघपुरा के कमांडेंट ने डीएसपी भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह सहित, पुलिस अधिकारियों को सूचित किया और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और डीजीपी पंजाब के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना भिखीविंड और खालड़ा के अंतर्गत विभिन्न सीमावर्ती गांवों से संबंधित नशा तस्करों और कुख्यात तस्करों के घरों की तलाशी ली जा रही है, ताकि सीमा पार पाकिस्तान से आने वाले ड्रग्स और अवैध हथियारों को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें