फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में आग से तीन लोग जिंदा जले

Thu, 23 Jan 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जंडियाला गुरु (अमृतसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जिले अमृतसर के जंडियाला गुरु के निकटवर्ती गांव मानावाला में जीटी रोड पर एक कार नंबर पीबी 02 सीबी 1670 की सवैरलट बीट को अचानक आग लग गई। कार जल कर पूरी तरह राख हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मृतक सुरिंदर सिंह पुत्र दलीप निवासी 167 मकबूल पुरा के रिश्तेदार बलविंदर सिंह निवासी ढींगरा कालोनी के बताया कि उसका संबंधी सुरिंदर सिंह (57 वर्ष) चंडीगढ़ अपने दोस्त के साथ कार से जा रहे थे।

उनके साथ उनका एक दोस्त भी था। परिवार के अन्य सदस्य उनके पीछे एक अन्य गाड़ी में आ रहे थे। वे लोग घटना के करीब बीस मिनट बाद मौके पर पहुंचे तब तक गाड़ी में बैठे सभी तीन व्यक्ति आग की लपटों के शिकार हो चुके थे।
विज्ञापन


रास्ते में जा रहे लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों को लोग आग से नहीं बचा पाए। इसी सड़क की दूसरी ओर एक अन्य शव भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें