श्री दरबार साहिब तरनतारन से माथा टेककर घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
नहरी विभाग में कार्यरत मदन लाल का बेटा मृतक भूपिंदर कुमार अपनी बाइक से दरबार साहिब में माथा टेक कर वीरवार शाम करीब पौने आठ बजे घर लौट रहा था।
गांव खब्बे डोगरां नजदीक सामने से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।