फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर ब्लैक करने वाला एक काबू, एक फरार

Wed, 16 Oct 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कैंट पुलिस ने पुतलीघर बाजार में रसोई गैस की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की दुकान से छह बड़े और तीन छोटे गैस सिलेंडर, दो बांसुरी और भार तौलने वाली मशीन बरामद की है।
एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया है कि उन्हें शिकायत मिलीं थी कि पुतलीघर बाजार के साथ सटी सराय भगवान दास में दो लोग रसोई गैस की कालाबाजारी करते हैं।

इस शिकायत के आधार पर फूड सप्लाई विभाग अधिकारी संजीव कुमार, गगनदीप सिंह और हरप्रीत सिंह के साथ उन्होंने मंगलवार रात को छापामारी की।

इस दौरान विनोद कुमार निवासी नजदीक गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह गांव माहल को दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी साथी लखविंदर सिंह निवासी सराय भगवान दास पुतलीघर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के मुताबिक आरोपी गैस एजेंसी के कर्मियों से भरे हुए गैस सिलेंडर लेते थे। इसके बाद अपनी दुकान में बांसुरी की मदद से सिलेंडर से गैस निकालकर छोटे सिलेंडर में भरकर इन्हें रेहड़री, फड़ी और दुकानदारों को बेचते थे।
विज्ञापन

इसके बाद बड़े गैस सिलेंडर को दोबारा पूरे दाम पर लोगों को बेच देते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें