फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फिर बम ब्लास्ट: अमृतसर में पुलिस चौकी में हुआ धमाका, जांच में जुटी पुलिस, आतंकी हमले की आशंका

Mon, 03 Feb 2025 09:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब में आतंकियों ने एक और बम धमाके को अंजाम दिया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका अमृतसर फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस चौकी में किया गया है। हालांकि पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर से बम धमाका हुआ है। अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पुलिस चौकी पर ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। हालांकि यह ब्लास्ट किसी आतंकी की ओर से करवाया गया है या कोई अन्य कारण रहा, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी यह भी है कि विदेश में बैठे आतंकियों की ओर से एक बार फिर से पुलिस को आइना दिखाने के लिए चौकी पर ग्रेनेड हमला करवाया गया है, लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से इस तरह की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अभी इस ब्लास्ट की पुष्टि नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब में हो चुके ये धमाके
  • 19 जनवरी अमृतसर की गुमटाला चौकी पर धमाका हुआ था। 
  • 21 दिसंबर को गुरदासपुर के कलानौर क्षेत्र में बंगा वडाला गांव की पुलिस चौकी रात को ब्लास्ट हुआ था। 
  • 19 दिसंबर को पंजाब के भारत-पाक सीमा से सटे गुरदासपुर जिले की बंद पड़ी पुलिस चौकी बख्शीवाला पर आतंकी हमला हुआ। 
  • 17 दिसंबर को इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड विस्फोट किया गया।
  • 13 दिसंबर को अलीवाल बटाला थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था।
  • 4 दिसंबर को मजीठा थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ तो पुलिस ने हमला मानने से ही इनकार कर दिया। 
  • 2 दिसंबर को एसबीएस नगर के काठगढ़ थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। 
  • 27 नवंबर को गुरबख्श नगर में बंद पुलिस चौकी में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। 
  • 24 नवंबर को अजनाला थाने के बाहर आरडीएक्स लगाया गया था। हालांकि, यह फटा नहीं। 
  • 24 नवंबर को अजनाला थाने के बाहर आरडीएक्स लगाया गया था। हालांकि, यह फटा नहीं। इसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासियां ने ली थी। इस मामले में पुलिस दो आरोपी भी पकड़े हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें