फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पटियाला से लापता स्कूल टीचर की लाश हरियाणा से बरामद

सार

पटियाला की प्राइवेट स्कूल टीचर मनदीप कौर की लाश हरियाणा में मिली है। पुलिस ने पड़ोसी बाप-बेटे दीपक और नितीश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

-पड़ोस में रहने वाले बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज, 27 हजार के लोन को लेकर चल रहा था विवाद
विज्ञापन

-फिलहाल दोनों आरोपी फरार, पुलिस की ओर से की जा रही है तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला से लापता प्राइवेट स्कूल टीचर की लाश हरियाणा से मिली है। थाना सन्नौर पुलिस ने इस मामले में टीचर के परिवार वालों के बयान पर पड़ोस में ही रहने वाले बाप-बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस की ओर से जिनकी जगह-जगह तलाश की जा रही है। मृतका की पहचान 39 साल की मनदीप कौर निवासी घेर सोढि़यां डूमां वाली गली के तौर पर हुई है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि मनदीप कौर के पति प्रदीप कुमार की ओर से पुलिस को दी शिकायत पर आरोपी दीपक जोशी व उसके बटे नितीश के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रदीप सिंह ने बयान दिया है कि उसकी पत्नी मनदीप कौर रोजाना की तरह 16 सितंबर को स्कूल गई थी। बाद दोपहर करीब तीन बजे उसका फोन बंद आने लगा। तलाश करने पर कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई। इसी बीच हरियाणा में सिरसा के सिविल अस्पताल में मनदीप कौर का शव लावारिस हालत में मिला। जांच में सामने आया कि 16 सितंबर को मनदीप कौर ने सुबह करीब 11 बजे नीतिश के साथ बात की थी। नीतीश ने मनदीप कौर को फोन करके बुलाया था और बाद में वह लापता हो गई थी। बावजूद इसके जब मनदीप कौर का परिवार उसकी तलाश कर रहा था। दोनों बाप-बेटे ने इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक नीतिश के साथ मनदीप कौर का 27 हजार रुपये का फोन का लोन कराने के लेकर विवाद चल रहा था। दरअसल नितीश की मोबाइलों की दुकान थी और फाइनेंस भी कराता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी नितीश व उसके पिता दीपक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें