अमृतसर के डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे भाजपाई
- फोटो : AMRITSAR
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के विरोध में डीसी कार्यालय के समक्ष सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने की।
सुरेश महाजन ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने व जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। पहले अमृतसर व लुधियाना के भाजपा कार्यालयों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की गई। उसपर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रोजाना प्रदेश में कहीं न कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। उन पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।