अमृतसर दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भाजपाइयों सहित दरबार में माथा टेकने ?
- फोटो : AMRITSAR
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीति को साधने के लिए देश में धर्म और जाति के नाम पर विवाद खड़ा कर रहे हैं। पात्रा सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पात्रा ने विरोध करने वालों और उनका साथ देने वाले लोगों से अपील की कि वे पहले नागरिकता कानून से जुड़े सभी दस्तावेज अच्छी तरह पढ़ लें।
इससे पहले संबित पात्रा ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। एसजीपीसी के अधिकारियों ने पात्रा को श्री दरबार साहिब का सुनहरी मॉडल और सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी हरविंदर संधू, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला व रघु शर्मा, पार्षद जरनैल सिंह ढोट भी थे। संबित पात्रा ने श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हॉल में बर्तन साफ करने की सेवा की और लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद संबित पात्रा श्री दुर्ग्याणा मंदिर तीर्थ में भी नतमस्तक हुए।