फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सिख अजायब घर में स्थापित होगी भाई निर्मल सिंह खालसा की तस्वी

विज्ञापन
करोना वायरस से मरे भाई निर्मल सिंह के पाठ के भोग की अंतिम अरदास करते एसजीपीसी पदाधिकारी - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा की तस्वीर केंद्रीय सिख अजायब घर में स्थापित करने की घोषणा की है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद एसजीपीसी भाई खालसा की स्थायी यादगार स्थापित करने पर गंभीरता से विचार करेगी। लौंगोवाल ऐतिहासिक गुरुद्वारा बिबेकसर साहिब में भाई निर्मल सिंह खालसा के नमित रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद आयोजित अंतिम अरदास में शामिल संगत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाई खालसा की कमी सिख पंथ को हमेशा रहेगी। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भेजे गए एक शोक संदेश में कहा कि लोहियां में निर्माणाधीन आईटीआई का नाम भाई खालसा के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि भाई निर्मल सिंह खालसा गुरमति संगीत के चमकते सितारे थे। सिख पंथ ने उन्हें सम्मान दिया है और देता रहेगा। आगामी पांच सिंह साहिबान के बैठक में भाई निर्मल सिंह खालसा को पंथक सम्मान देने के लिए विचार किया जाएगा। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बदल ने भाई खालसा द्वारा की गई गुरबाणी कीर्तन सेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट किये।
इससे पहले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई लखविंदर सिंह ने गुरुबाणी कीर्तन किया। अरदास भाई कुलविंदर सिंह ने की। संगत को हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने श्रवण करवाया। इस अवसर पर भाई निर्मल सिंह खालसा के बेटे अमितेश्वर सिंह को ज्ञानी जगतार सिंह, गोबिंद सिंह लौंगोवाल और ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा दस्तारें भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें