फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मल्लवाला में भारी बारिश, छत गिरी

Mon, 03 Aug 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव मल्लवाला में सोमवार को हुई भारी बारिश से पशुओं के बाडे़ की छत गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गांव निवासियों की ओर से सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


वहां उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलकार सिंह उर्फ काला (22) और घायल की पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा के तौर पर हुई है। इसके अलावा इस हादसे में एक पशु की मलबे में दबने से मौत हो गई।

गांव मल्लवाला में सोमवार को तेज बारिश के दौरान दो भाई बलकार सिंह और निर्मल सिंह अपने घर में पशुओं को हरा चारा डाल रहे थे कि अचानक पशुओं वाले कमरे की छत गिर गई।
विज्ञापन


इसके चलते दोनों भाई और छह पशु मलबे में बुरी तरह से दब गए। सूचना मिलने पर इकट्ठे हुए गांव के लोगों ने मलबे तले दबे दोनों भाइयों और पशुओं को बाहर निकाला।

इसके बाद लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया। वहां पर बलकार सिंह उर्फ काला ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके भाई निर्मल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही पशुओं के उपचार के लिए मौके पर वेटरिनरी डॉ. चमन लाल और विनोद कुमार पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक पशु की मौत हो चुकी है, जबकि दो पशुओं की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है। तीन पशु घायल हो गए हैं। थाना रामां पुलिस प्रभारी जरनैल सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें