फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों से मिले सुखबीर और हरसिमरत

Sun, 26 Jul 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब के मनप्रीत सिंह बादल रविवार को कुल्लू बस हादसे में मरे गांव लेलेवाला के शेर गिल्ल के परिवार से हमदर्दी जताने पहुंचे। इसके बाद वे हादसे में जान गंवा चुकी महिला बलजीत कौर के परिवार के साथ दुख सांझा करने भी गए।
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारवार्ता में उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। साथ उन्होंने राज्य सरकार की ओर ओर से मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख का दो दिन में रिलीज करने की बता कही। सुखबीर ने कहा कि बस के ओवरलोड होने संबंधी जांच के लिए आईजी और डिप्टी कमिश्नर को आदेश दे दिए हैं।

उन्होंने कहा कि बस मालिकों के पास वहां के परमिट के संबंधी भी पता लगाया जाएगा। इससे पहले पीड़ित परिवार से हमदर्दी जताने पहुंचे पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब के मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि इस हादसे से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में ड्राइविंग करने वाले लोगों को पहाड़ी रास्तों में ड्राइविंग का अनुभव नहीं होता, इससे ही हादसे होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितना सरकारें सड़कें बनाने पर खर्च करती हैं, अगर उसका दसवां हिस्सा भी लोगों को ट्रैफिक नियमों को समझाने पर खर्च किया जाए तो काफी बचाव हो सकता है। मनप्रीत बादल ने कहा कि देश में हर एक घंटे में 15 लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है। इसका सबसे बड़ा कारण ट्रैफिक नियमों का पालन न करना है।

लापता लोगों के परिवारवालों से नहीं मिले डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व तलवंडी साबो के विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धू, पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब के मनप्रीत सिंह बादल कुल्लू बस हादसे में लापता गांव लेलेवाला के रहने वाले लोगों के परिवारों से नहीं मिले।

वहीं इस गुरमेल सिंह ने आरोप लगाया है कि कुल्लू हादसे में उनकी बेटी अमनदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जो अभी पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती है। उन्होंने कहा कि वहीं अस्पताल प्रशासन उनसे उपचार के लिए पैसे मांग रहा हैं, लेकिन हलका विधायक, जिला प्रशासन और बादल परिवार कोई भी उनकी इस संबंधी बात नहीं सुन रहे।

उन्होंने कहा कि वह गरीब है और पीजीआई का खर्चा नहीं उठा सकते। गुरमेल सिंह ने कहा कि उनका एक सात वर्षीय बच्चा गुरसेवक सिंह उर्फ कालू सिंह अभी तक लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें