फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो की मौत

Sun, 17 May 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा-डबवाली मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं उनका तीसरा साथी गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह (23) व आशू सिंह (19) निवासी बठिंडा और घायल युवक की पहचान संदीप कुमार (20) के तौर पर हुई है। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल कार सेे टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार सवार महिला मौके से फरार हो गई। उधर, मौके पर पहुंची संगत पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को सिविल अस्पताल बठिंडा में पहुंचाया।

शनिवार देर शाम एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक डबवाली से बठिंडा आ रहे थे। गांव मछाणा के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार उक्त दोनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया।
जांच अधिकारी एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि कार चालक  कार मौके से फरार हो गई। उन्होंने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक युवकों के परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें