फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में एसडीएम कार्यालय के सामने डटे मजदूर

Thu, 10 Mar 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
बटाला में एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते मजदूर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
11 ट्रेड यूनियनों की ओर से हड़ताल के आह्वान पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) के नेतृत्व में बटाला की समूह फाउंडरियों के मजदूरों ने मुकम्मल हड़ताल कर शहर में प्रदर्शन किया। साथ ही रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान एक्टू के राज्य उप प्रधान गुरमीत सिंह बख्तपुरा और राज्य जनरल सचिव गुलजार सिंह भुंबली ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न तीनों ही कांफ्रेंसों में मजदूरों की कम से कम दिहाड़ी 500 रुपये को जायज मान चुकी है लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि पहले ही देश के 93 फीसदी गैर संगठित मजदूरों के लिए हाजिरी, बोनस, छुट्टियां, ईएसआई, प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी जैसे कानून लागू नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि कम से कम मजदूर की दिहाड़ी 500 रुपये और मासिक आमदनी 15 हजार रुपये लागू की जाए। मौके पर जोगिंदर पाल लेहल, गुरिंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें