फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम

Tue, 26 May 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी बटाला कार्यालय के समक्ष जीटी रोड पर विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को चक्काजाम करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई ब्राह्मण सभा के जिला यूथ प्रधान विजय शर्मा ने की।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन शिव सेना समाजवादी, सिख स्टूडेंट फेडरेशन मेहता, ऑटो मोबाइल यूनियन और ब्राह्मण सभा की ओर से संयुक्त रूप में किया गया। जीटी रोड पर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।

ब्राह्मण सभा के यूथ प्रधान विजय कुमार शर्मा ने बताया कि उनका प्रदर्शन बटाला के लॉ एंड आर्डर की खस्ताहालत को लेकर है। कई मामलों से संबंधित फरार आरोपी सरेआम बाहर घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बटाला में आरोपियों पर लॉ एंड आर्डर पूरी तरह काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उक्त सभी संगठनों की पुलिस प्रशासन के समक्ष यही मांग है कि कुछ मामलों से संबंधित फरार आरोपी जो कानून के शिकंजे से बाहर है उनको गिरफ्तार करके कड़ी कार्रवाई की जाए। विजय शर्मा ने बताया कि एसएसपी बटाला इंद्रबीर सिंह के आश्वासन के बाद उन्होंने प्रदर्शन बंद किया है। विजय शर्मा ने कहा कि एसएसपी ने उनको 5 जून तक का समय दिया है।

पुलिस ने निर्धारित समय तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर नरेश फौजी, बिट्टू यादव, रशपाल सिंह बिट्टू, अवतार सिंह संधू, बंटी शर्मा, रिंकू, सुखा, राज कुमार, प्रेम कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें