फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से परेशान महिला ने जान दी

Sun, 17 May 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता ने पति और ससुरालियों की पिटाई से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पिता के बयान पर पुलिस थाना सिविल लाइन में पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गीता (23) के पिता सुरिंदर शर्मा वासी पुरियां मोहल्ला बटाला ने बताया कि उनकी बेटी गीता की शादी अमित भल्ला से 2013 में हुई थी। उसने उनसे 80 हजार रुपये नकद लिए थे। जैसे-जैसे समय बीतता रहा उसकी मांग बढ़ती रही।

मांग पूरी नहीं होने पर वह उनकी बेटी से मारपीट करता था। पिता ने बताया कि 15 मई को भी आरोपी पति ने दोबारा उनकी बेटी से मारपीट की। अब पति के अलावा रिश्तेदार भी उसे तंग करने लगे इसलिए उसने फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस ने पिता के बयान पर अमित भल्ला वासी गुरुनानक कालोनी बटाला, अजय भल्ला और लक्ष्य भल्ला वासी बैंक कालोनी बटाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें