फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंग तूफान सिंह के साथ मारपीट: वीडियो जारी कर लगाया दस्तार उतारने का आरोप, मोहाली मोर्चे से आया था चर्चा में

Tue, 20 Oct 2026 11:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

तूफान सिंह के मुताबिक, वह सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेककर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। महाराजा रणजीत सिंह चौक के पास अकाली बाबा फूला सिंह के बुत के नजदीक कुछ निहंगों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
निहंग तूफान सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में बंदी सिखों की रिहाई के लिए लगे मोर्चे से चर्चा में आए युवा निहंग तूफान सिंह के साथ सोमवार को मारपीट का मामला सामने आया है। तूफान सिंह ने कुछ निहंगों पर थप्पड़ और लातें मारने, केश नोंचने और दस्तार उतारने का आरोप लगाया है। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस संबंध में थाना कोतवाली में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


तूफान सिंह के मुताबिक, वह सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेककर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। महाराजा रणजीत सिंह चौक के पास अकाली बाबा फूला सिंह के बुत के नजदीक कुछ निहंगों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली और उसके साथ मारपीट की।

तूफान सिंह ने कहा कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। उसके माता-पिता नहीं हैं और उसने दशम पातशाह को ही अपना माता-पिता माना है। उसने आरोप लगाया कि उसे हर दूसरे-तीसरे दिन पीटा जाता है। कुछ लोगों को उसके सोशल मीडिया पर पंजाब के मुद्दों पर बोलने से परेशानी है तो वह बोलना भी छोड़ देगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज निकालने की मांग 
तूफान सिंह ने पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उसने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार सुबह 10 बजे थाना कोतवाली के बाहर अकेले धरने पर बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें