फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026: अमृतसर में आज जुटेंगे 200 खिलाड़ी, स्कूल ऑफ एमिनेंस में होगा शो मैच

Thu, 22 Oct 2026 11:09 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

चैंपियंस ट्रॉफी के प्रचार के लिए पंजाब के सभी जिलों में ट्रॉफी टूर निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार दोपहर 1:30 बजे तरनतारन जिले के गांव चब्बा में बाबा नौध सिंह जी की समाधि से ट्रॉफी प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
hockey - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 को लेकर हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह बढ़ाने के लिए आज छेहरटा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस में शो मैच करवाया जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे होने वाले इस मैच में ओलंपियन, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों समेत करीब 200 खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके जरिए युवाओं को हॉकी से जोड़ने और पंजाब में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी के प्रचार के लिए पंजाब के सभी जिलों में ट्रॉफी टूर निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार दोपहर 1:30 बजे तरनतारन जिले के गांव चब्बा में बाबा नौध सिंह जी की समाधि से ट्रॉफी प्राप्त की जाएगी। इसके बाद ट्रॉफी को अमृतसर लाया जाएगा, जहां खेल विभाग की ओर से शो मैच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
23 अक्तूबर को गुरदासपुर जाएगी ट्रॉफी 
अमृतसर में कार्यक्रम के बाद 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे ट्रॉफी गुरदासपुर जिले के लिए रवाना होगी। ट्रॉफी टूर के अगले पड़ाव को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, ट्रॉफी टूर का उद्देश्य एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रति लोगों में उत्साह पैदा करना और हॉकी को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें