फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में गरमाया सियासी माहौल: कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से हड़कंप, पुलिस व पार्षदों में धक्कामुकी

Mon, 05 Oct 2026 06:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पार्षद रमन रम्मी ने आरोप लगाया कि करीब 50 पुलिस कर्मचारियों ने पांच पार्षदों के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाने के अंदर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों व पार्षदों में धक्कामुक्की - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और पूर्व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन दिनेश बस्सी की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर में सियासी माहौल गरमा गया। बस्सी के समर्थन में कांग्रेस पार्षदों और नेताओं ने सिविल लाइन थाने के बाहर पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों को कथित तौर पर पुलिस द्वारा धक्के देकर थाने से बाहर निकालने का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि दिनेश बस्सी को पुलिस ने पूछताछ में सहयोग के लिए थाने बुलाया था, लेकिन बाद में उन्हें अंदर बैठा लिया गया। पार्षद संजीव टांगरी ने आरोप लगाया कि जब वे अन्य पार्षदों के साथ थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। उन्होंने इसे चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान बताते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव में बस्सी को मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस कर्मचारियों ने पार्षदों से की धक्का-मुक्की
पार्षद रमन रम्मी ने आरोप लगाया कि करीब 50 पुलिस कर्मचारियों ने पांच पार्षदों के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाने के अंदर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की जा रही थी। रम्मी ने चेतावनी दी कि गलत कार्रवाई होने पर पार्षद मौके पर ही गिरफ्तारी देंगे।पार्षद सतीश बल्लू ने कहा कि बस्सी पुलिस के बुलावे पर खुद थाने पहुंचे थे और पार्षदों के साथ एसएचओ के कमरे में बैठे थे। उनके मुताबिक बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर उन्हें बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

 
कांग्रेसी नेता बब्बी पहलवान ने आरोप लगाया कि जिस एफआईआर का हवाला दिया जा रहा है, उसमें बस्सी का नाम नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बस्सी के खिलाफ धक्केशाही की गई तो कांग्रेस बड़ा संघर्ष करेगी। जरूरत पड़ने पर शहर के बाजार बंद करवाने और सड़कों पर धरना देने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें