फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पाकिस्तान से हथियार सप्लाई करने वाला अमृतसर में गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

Wed, 09 Sep 2026 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना लोपोके पुलिस ने पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करने वाले तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोहाला गांव निवासी करणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद की हैं।
विज्ञापन

करणजीत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में ले लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है। सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ड्रेन पुल, रणीये रोड, चोगावां के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने तुरंत उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो पिस्टल और दो खाली मैगजीन मिलीं। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें