फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने दो पिस्तौल सहित किया एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। जिला कमिश्नरेट के एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 2 पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 कारतूस तथा 265 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी एंटी नारकोटिक स्टाफ के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल की हिदायतों के बाद एंटी नारकोटिक स्टाफ के एएसआई जसपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर गश्त कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी प्रीत इंक्लेव टावर वाली गली के सामने पहुंची तो टावर वाली गली में से एक युवक सड़क पर चढ़ने लगा तो संदेह के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया।
इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान मूलरूप से रामतीर्थ रोड स्थित ग्वाल मंडी व हाल में टावर वाली गली के रहने वाले साहिल उर्फ कालू पुत्र तरसेम सिंह के रूप में बताई। युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्तौल, इसके 5 कारतूस तथा 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसने एक पिस्तौल अपने किराए के घर में लकड़ी की अलमारी में रखा हुआ है और साथ ही इसके 3 कारतूस भी कपड़ों के बीच छुपाकर रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दूसरा पिस्तौल और 3 कारतूस भी बरामद कर लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उसके नेटवर्क में शामिल आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें