पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे पहले भी विभिन्न मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है, जिनके आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी।
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा क्षेत्र में लक्षित फायरिंग की साजिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल .32 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे अपराधियों प्रभ दासूवाल और डोनी बल के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी सीमा क्षेत्र में कुछ खास लोगों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे पहले भी विभिन्न मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है, जिनके आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस मामले में थाना सिटी तरनतारन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और साजिश के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। आगे की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।