फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Encounter: पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से हुआ जख्मी

Mon, 28 Apr 2025 04:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

अमृतसर में एक मोस्ट वांटेड आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस फायरिंग में आरोपी जख्मी हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन
अमृतसर में पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांटेड अपराधी शिवम सिंह ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में वह जख्मी हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी 

पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवम सिंह, जो लंबे समय से फरार था और जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं, वेरका बाइपास के पास किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके आधार पर थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने जाल बिछाया और उसे पकड़ने का प्रयास किया। जब पुलिस ने शिवम को घेरा, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर पिस्तौल से गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली शिवम की टांग में लगी और वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शिवम एक कुख्यात अपराधी है और कई मामलों में वांटेड था। पुलिस उसकी गतिविधियों और संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है ताकि अन्य संलिप्त लोगों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें