फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में मांगों को लेकर व्यापारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के उपप्रधान और अमृतसर अग्रवाल समाज के प्रधान रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले की 57 ट्रेड एवं इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भंडारी पुल पर धरना दिया। इसमें उन्होंने कोरोना के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग की। रंजन अग्रवाल ने कहा कि सेल टैक्स के 2013 से 2017 तक के केस को वन टाइम असेसमेंट के तहत जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। महामारी के कारण बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। सप्लाई चैन बुरी तरह प्रभावित है। इन्हीं सभी परेशानियों को देेखते हुए व्यापारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इस मौके पर समीर जैन, रवी अरोड़ा, अनिल कपूर और कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें