अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने खालसा पंथ के स्थापना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शनों के लिए जाने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं को 20 जनवरी तक पासपोर्ट विभाग में जमा करवाने के लिए कहा है। इससे पहले पासपोर्ट जमा करवाने की तारीख 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी। पिछले साल कोरोना वायरस के कारण श्रद्धालुओं के कई जत्थे पाकिस्तान नहीं गए थे। एसजीपीसी के मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह ने बताया कि श्रद्धालु अपने पासपोर्ट अपने हलके के एसजीपीसी सदस्य की सिफारिश पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड या राशन कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज के साथ जमा करवाएं।