फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी की टीम ने एनईआर को हराया, महेश परूथी बने मैन आफ द मैच

Mon, 30 Nov 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया की छह दिवसीय इंटर रीजनल पावर ग्रिड क्रिकेट, खेल प्रतियोगिता अमृतसर में शुरू हो गई। खेल प्रतियोगिता में पावर ग्रिड के अलग अलग रीजन की क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


अमृतसर में यह प्रतियोगिता एक साथ ही तीन अलग-अलग खेल मैदानों एजीए हेरिटेज क्लब, खालसा कालेज खेल ग्राउंड और अमनदीप क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित की जा रही है।

पहले दिन तीनों ग्राउंड में अलग अलग तीन मैच हुए जिसमें कारपोरेट सेंटर का पहला मैच नार्थ ईस्ट रीजन की टीम के साथ हुआ।

दूसरा मैच वेस्टर्न रीजन वन का नार्थ ईस्ट रीजन वन के साथ हुआ जबकि तीसरा मैच नार्थ रीजन 2 का वेस्ट रीजन 2 के मध्य हुआ। यह खेल प्रतियोगिता अमृतसर की अलग-अलग खेल मैदानों में 5 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


पहले दिन के मैच में सीसी टीम का मुकाबला एनईआर के बीच हुआ। पहले खेलते हुए सीसी की टीम ने बीस ओवर में 207 रन बनाए। जबकि एनईआर की टीम 127 पर आउट हो गई।

इस मैच में महेश परूथी मैन आफ मैच घोषित किए गए। उन्होंने 64 रन बनाए। एनआर 2 और डब्ल्यूआर 2 के मध्य हुए मैच में डब्ल्यू आर टू 109 पर आल आउट हो गई।

इस मैच में राजेश चौरसिया में 37 रन बनाए। संदीप ने दो विकट लिए और 23 रन बनाए। इस मैच में संदीप पंवर मैन आफ दी मैच घोषित किये गए।

इसी तरह खालसा कालेज की ग्राउंड में एक मैच एनआर 1 व डब्ल्यूआर 1 के बीच हुआ। इस प्रतियोगिता में एनआर 1 टीम 132 रन बना आउट हो गई। इस मैच में मनोज गोखरू को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया।

पहले दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ पावर ग्रिड के कार्यकारी डायरेक्टर नाथ रीजन-2 एसके शर्मा की ओर से किया गया। इस दौरान पावर ग्रिड के विभिन्न पदाधिकारी तथा श्रृष्टि महिला समिति की अध्यक्ष मीना शर्मा भी मौजूद थी।

शर्मा ने कहा कि अंतर रीजन खेल प्रतियोगिता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में आपसी खेल भावना पैदा करती है। इससे कर्मचारियों का आपसी मेलेजोल बढ़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें